3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई

VIDEO: तमिलनाडु के तट से टकराएगा चक्रवात ‘फेंगल’, अलर्ट जारी

समुद्र में लहरें रहीं उग्र, हवाओं का भी जोर, कई जिलों में बारिश

Google source verification

चेन्नई. बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘फेंगल’ अगले दो दिनों में तमिलनाडु तट पहुंच जाएगा। इस चक्रवात से पहले ही चेन्नई, चेंगलपेट, कांचीपुरम, कडलूर, तिरुवल्लुर,मईलाडुदुरै और नागपट्टिनम में भारी बारिश शुरू हो गई थी। पूर्व घोषणा के तहत चेन्नई और आस-पास के जिलों में बुधवार को स्कूल बंद रहे। महानगर में दिन में बारिश नहीं होने की वजह से सामान्य कार्य यथावत रहा। मौसम विभाग का कहना था कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र देर रात तक चक्रवात फेंगल का रूप ले लेगा। चक्रवात में बदलने में हो रहे विलब से अब एक और 2 दिसबर तक भारी बारिश की आशंका है। चक्रवात को लेकर तटीय जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार डीप डिप्रेशन 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ रहा है जो श्रीलंका के तट को छोड़ते हुए तमिलनाडु के तटों से गुजरेगा। सुबह तक अवदाब की स्थिति चेन्नई से 530 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में स्थित थी। इसके अगले दो दिनों के दौरान श्रीलंका तट को घेरते हुए तमिलनाडु तट तक पहुंचने का अनुमान है। 28 से 30 नवंबर के दौरान तमिलनाडु और पुदुचेरी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। लैंडफॉल के समय हवा की गति 55-60 किमी प्रति घंटा रह सकती है।