3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चेन्नई

VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय तमिलनाडु यात्रा पर कोयम्बत्तूर पहुंचीं

खराब मौसम के कारण सडक़ मार्ग से पहुंची उदगमंडलम

Google source verification

कोयम्बत्तूर. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू चार दिवसीय तमिलनाडु दौरे के तहत विभिन्न आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बुधवार को नीलगिरि जिले के उदगमंडलम पहुंचीं। राष्ट्रपति नीलगिरि और तिरुवारुर जिलों में कार्यक्रमों में भाग लेंगी। तमिलनाडु सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सीवी मय्यनाथन, कोयम्बत्तूर जिला कलक्टर क्रांति कुमार पाडी और कोयम्बत्तूर शहर पुलिस आयुक्त बालकृष्णन ने उनका स्वागत किया। पुलिस ने बताया राष्ट्रपति को कोयम्बत्तूर से हेलीकॉप्टर के जरिए यहां पहुंचना था लेकिन खराब मौसम के कारण उनको सडक़ मार्ग से यात्रा करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक, पूरे सड़क मार्ग पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। वे सडक़ मार्ग से यहां राजभवन पहुंचीं।

तीन दिन तक ऊटी स्थित राजभवन में ठहरेंगी
राष्ट्रपति तीन दिन तक ऊटी स्थित राजभवन में ठहरेंगी। तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने राजभवन पहुंचने पर मुर्मू का स्वागत किया। राष्ट्रपति गुरुवार को वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज के संकाय और छात्र अधिकारियों को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे 29 नवम्बर को यहां राजभवन में आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों और आदिवासी समुदाय के प्रमुख सदस्यों के साथ चर्चा करेंगी। वे 30 नवम्बर को तिरुवारुर में तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद तिरुचि जाएंगी जहां से उसी दिन दिल्ली लौट जाएंगी।