Farmers protest: छतरपुर कलेक्टर कार्यालय में किसानों ने किया प्रदर्शन बैठे धरने पर। तीन गांव के किसानों ने किया प्रदर्शन। लघु सिंचाई परियोजना के अंतर्गत बना रहे बांध का नहीं मिल रहा उचित मुआवजा। सिलावट, पड़रिया और नेगवा के किसान परेशान, दो डिप्टी कलेक्टरों को किसानों ने नहीं दिया आवेदन। कलेक्टर से मिलने की जिद पर अड़े किसान। कई बार आवेदन देने के बाद भी नहीं सुलझी समस्या। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में किसान कलेक्टर कार्यालय में मौजूद।