16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर

हैक कर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाली पोर्न लिंक

कॉलेजों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया, वेवसाइट की लिंक से मचा हड़कंपप्रबंधन ने लिंक हटाई, साइबर सेल कराएंगे जांच

Google source verification

छतरपुर। महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक कर पोर्न साइट की लिंक डालने का मामला सामने आया है। विश्वविद्या के 172 कॉलेजों मेंं एडमिशन की प्रक्रिया के दौरान विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पोर्न लिंक शो होने से हड़कं प मच गया। विश्वविद्यालय प्रबंधन को मामले की जानकारी लगी तो आनन-फानन में लिंक को हटवाया गया। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि वेबसाइट से असमाजिक तत्वों द्वारा छेडख़ानी कर पोर्न लिंक डाली गई। मामले की जानकारी लगते ही लिंक हटाई गई है।

किसी पुराने कर्मचारी पर आशंका
इस मामले में कुलपति प्रोफेसर टीआर थापक ने किसी पुराने कर्मचारी द्वारा छेडख़ानी कर पोर्न लिंक डालेने की आशंका भी जताई है। उन्होंने कहा है कि असमाजकि तत्व या किसी पुराने कर्मचारी द्वारा इस तरह की गड़बड़ी करने की आशंका है। पुलिस से शिकायत कर इस मामले की जांच कराई जाएगी। वही कुल सचिव पुष्पेन्द्र पटैरिया का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रारंभिक जांच की है, जिसमें वेबसाइट से छेडख़ानी होने की जानकारी मिली है। विश्वविद्यालय की तरफ से साइबर सेल से शिकायत कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

उपकुलसचिव के मूल पद पर भेजे जाने में भी गड़बड़ी
महाराजा छत्रसाल बुंदलेखंड विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव अनिल सिरोठिया मूल रुप से शासकीय महाराज छत्रसाल महाविद्यालय में ग्रांथपाल के पद पर कार्यरत थे। उन्हें उप कुल सचिव- सहायक कुल सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लेकिन 10 मई 2020 को रविवार अवकाश के दिन भी कुल सचिव की ओर से आयुक्त उच्च शिक्षा को पत्र लिखकर उनकी आवश्यकता न होने की बात कही गई। जिस पर अवर सचिव उच्च शिक्षा विभाग वीरन सिंह भलावी ने 11 अगस्त को उप कुलसचिव सिरोठिया को मूल पद पर वापस करने का आदेश जारी किया गया है। इस मामले में कुल सचिव पुष्पेन्द्र पटेरिया का कहना है कि उन्होंने कोई पत्र नहीं लिखा है। इस मामले में जांच होनी चाहिए कि किसने कुलसचिव के नाम से पत्र लिखकर उप कुलसचिव को हटाने की अनुशंसा की है।

जानकारी लगने पर लिंक को हटा दिया गया है। असमाजिक तत्व ने विश्वविद्यालय की वेबसाइट में छेडख़ानी कर ये हरकत की है। पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल से शिकायत कर इस मामले की जांच कराई जाएगी।
पुष्पेन्द्र पटेरिया, कुल सचिव