10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर

रेल्व क्रॉसिंग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक महिला की मौत

road accident: छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में संजयनगर रेल्व क्रॉसिंग पर सोमवार को बाइक सवार पति-पत्नी सड़क हादसे का ​शिकार हो गए। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है।

Google source verification

road accident: छतरपुर के लवकुशनगर थाना क्षेत्र में संजयनगर रेल्व क्रॉसिंग पर सोमवार को बाइक सवार पति-पत्नी सड़क हादसे का ​शिकार हो गए। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। उसे लवकुशनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां इलाज जारी है। बताया गया है कि पति-पत्नी अपने परिवार के साथ देवपूजन के लिए अपने पैत्रिक गांव जा रहे थे।

खजुराहो थाना क्षेत्र के ग्राम लखैरी निवासी गजाधर रैकवार ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी, दोनों बहू, नातिन और पुत्र नरेन्द्र के साथ पैत्रिक गांव महोबा जिले के भड़रा जा रहा था। जो बाइक गजाधर चला रहा था, उस पर गजाधर की पत्नी, बहू और नातिन सवार थी, जबकि दूसरी बाइक पर नरेन्द्र और उसकी पत्नी ​शिवानी थी। गजाधर की बाइक आगे चल रही थी और पीछे-पीछे नरेन्द्र जा रहा था।

संजयनगर रेल्वे क्रॉसिंग के पास बने ब्रेकर पर नरेन्द्र की बाइक अनियंत्रित होकर रेल्वे फाटक से टकरा गई। हादसे में नरेन्द्र की पत्नी ​शिवानी के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई, जबकि नरेन्द्र बुरी तरह घायल हो गया था। गजाधर ने बताया कि जब उसे नरेन्द्र ने फोन पर हादसे की सूचना दी तब वह वापिस लौटा और ​शिवानी तथा नरेन्द्र को लवकुशनगर अस्पताल ले गया। लवकुशनगर में चिकित्सकों ने ​शिवानी को मृत घो​षित कर दिया गया, जबकि नरेन्द्र की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।