27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा
Election# कांग्रेस ने नहीं कराया अमरवाड़ा का विकास: डॉ.यादव
Play video

Election# कांग्रेस ने नहीं कराया अमरवाड़ा का विकास: डॉ.यादव

अमरवाड़ा और बटकाखापा में सभा लेते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 8 Jul 2024, 6:38 PM IST

छिंदवाड़ा.विधानसभा अमरवाड़ा के उपचुनाव में सोमवार को प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अमरवाड़ा और बटकाखापा में सभाएं लेते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छिंदवाड़ा के विकास को लेकर झूठ बोलती रही। क्षेत्र में अंदर तक पहुंचकर देखा तो वास्तविक स्थिति पता लगी। कांग्रेस नेताओं तो कहीं कोई विकास किया ही नहीं। किसान पानी तक के लिए तरस रहे हैं।

सीएम ने कहा कि भाजपा ने सदैव जनजातीय नायकों-वीरांगनाओं का सम्मान किया। रानी दुर्गावती, बादलभोई, टंटया मामा के नाम पर हमारी सरकार ने आगे बढकऱ काम किया। जिनसे इन महान आदिवासी नेताओं की कीर्ति गुंजायमान हो रही है। कांग्रेस ने इतने वर्षों में कभी सुध नहीं ली। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा क्षेत्रीय जनता को बरगलाते रहे।

उन्होंने क्षेत्रीय विकास कभी नहीं किया। इसके दर्शन अमरवाड़ा के गांवों में पहुंचकर हो रहे हैं। पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य जनसुविधाओं को विकसित करने में कभी ध्यान नहीं दिया। इसका नतीजा है कि यह क्षेत्र प्रगति में काफी पीछे छूट गया है।