
छिंदवाड़ा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चौरई में प्राचार्य संदीप साहू के मार्गदर्शन में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौवीं और 11 वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम संयोजक सायरे खान ने युवा संसद का उद्देश्य, संसदीय प्रक्रिया व लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए शुभारंभ करवाया।