16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा

सकल जैन समाज ने मनाया क्षमाणवी महोत्सव

पर्युषण पर्व की समाप्ति

Google source verification

छिंदवाड़ा. पर्युषण पर्व की समाप्ति पर मंगलवार को सकल जैन समाज ने क्षमावाणी महोत्सव मनाया। एक-दूसरे से गले मिलकर और चरण स्पर्श करके जाने अनजाने में हुए अपराधों के लिए क्षमा मांगी। नई आबादी गांधी गंज स्थित पाश्र्वनाथ जिनालय के प्रांगण में दिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल और अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन ने यह कार्यक्रम आयोजित किया।
महोत्सव का शुभारंभ पूजन विधान से हुआ जहां बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाओं ने सामूहिक रूप से वीतरागी देव, शास्त्र, गुरु भगवंतों के साथ क्षमावाणी महापर्व की पूजन कर आलोचना पाठ के साथ शांति पाठ पढ़ा। विश्व शांति की मंगल कामना के साथ सच्चे देव और गुरु के साथ मां जिनवाणी का उपकार मानते हुए उनका और संसार के समस्त प्राणी मात्र के प्रति क्षमा भाव रखते हुए सभी से मन वचन काय से क्षमा याचना की।
क्षमावाणी सभा का आयोजन जयपुर से आए पं शांतिकुमार पाटिल और प्रतीति बहन शास्त्री के मुख्य आतिथ्य में हुआ जिनके साथ मंडल के महामंत्री शांतिकुमार पाटनी, कोषाध्यक्ष विजय कौशल, संरक्षक मोतीलाल जैन, कुसुमलता पाटनी, पं विमलकुमार जैन, युवा विद्धान पं विवेक शास्त्री और डॉ. भोजक समेत अन्य लोग उपस्थित थे। संचालन अशोक वैभव ने किया और आभार दीपकराज जैन ने माना।