छिंदवाड़ा। प्रगतिशील रेडियोग्राफर्स संघ अपनी कई मांगों को लेकर सोमवार को एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहे। जिसके कारण जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ा। प्रदेश सचिव कमलेश धाकड़ ने बताया कि प्रदेश के समस्त रेडियोग्राफर्स की न्यायोचित मांगो पर ध्यानाकर्षण हेतु प्रगतिशील रेडियोग्राफर्स संघ ने २३ जनवरी को ज्ञापन पत्र प्रस्तुत किया था। रेडियोग्राफर संवर्ग की न्यायोचित मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं होने से पूरे प्रदेश के रेडियोग्राफर में रोष व्याप्त है। संघ के आव्हान पर १५ मार्च से काम बंद करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने निर्णय लिया जाएगा।