छिंदवाड़ा. खजरी रोड पर बने ओवरब्रिज की हाल खराब हो गई है। यहां सडक़ पर बड़ा गड्ढ़ा होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। छोटे-छोटे कंकड़ हादसे को बढ़ावा दे रहे हैं। बड़ी बात यह है कि यह परेशानी लगभग एक माह से है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। बता दें कि लगभग डेढ़ साल पहले ही इस ओवरब्रिज का निर्माण किया गया है।