27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा
मनाया जाता है प्रदेश का अनोखा तुलसीदास जयंती समारोह, देखें वीडियो
Play video

मनाया जाता है प्रदेश का अनोखा तुलसीदास जयंती समारोह, देखें वीडियो

आकर्षक राम दरबार की झांकियां सजाकर निकाली शोभायात्रा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 12 Aug 2024, 6:47 PM IST

छिंदवाड़ा/चौरई . नगर में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के 58 वें वर्ष के आयोजन में सडक़ों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर में सावन माह के आरंभ में 21 दिवसीय अखंड रामायण पाठ के साथ ही पर्व की शुरुआत हो जाती है जिससे नगर का माहौल राममय हो जाता है।

इस दौरान महिला भजन, पुरुष भजन, रांगोली, झांझे भजन, प्रांत स्तरीय मानस पाठ, शैला नृत्य प्रतियोगिता सहित विविध आयोजन किए जाते हैं। जिसमें विजेताओं को समिति की ओर से पुरुस्कार प्रदान किए जाते हैं। खास बात ये है कि प्रतियोगिता के सभी पुरस्कार नगर और क्षेत्र के लोग अपने स्मृतिशेष परिजनों की याद में देते हैं। ये अनूठी परंपरा है जो पिछले 58 वर्षों से लगातार चली आ रही है ।

रविवार को सुबह से ही नगर में भीड़ दिखाई दी। आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग तुलसीदास जयंती समारोह को देखने पहुंचे। प्रतियोगिता में शामिल झांझे, भजन मंडल और शैला मंडलों व आकर्षक राम दरबार की झांकियां सजाकर नगर में करीब एक किमी लंबी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्तों ने जमकर नृत्य किया। भक्तों के लिए कई जगहों पर भंडारे की व्यवस्था की गई थी। झांझें और शैला के विजेता मंडलों को पुरस्कार वितरित करने के बाद सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
रात्रि में प्रांत स्तरीय मानस पाठ प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ जिसके परिणामों की घोषणा और पुरसकार वितरण सोमवार सुबह किया जाएगा। आयोजन के दौरान व्यवस्था संभालने के लिए एसडीओपी सौरभ तिवारी, थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर सहित पुलिस अमला तैनात रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक पं रमेश दुबे, समिति अध्यक्ष श्रीराम चौरसिया, ओम अग्रवाल, शरद खंडेलवाल, शैलेंद्र पटेल, मुकेश विश्वकर्मा, सुरेश शर्मा, अनुराग माहेश्वरी अमित दुबे, संजय सुकांत ललित मालानी, धीरज खंडेलवाल अमित चौरसिया संजय ठाकुर गजेंद्र राय सहित रामसेवक परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल हुए ।