5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा
Video # रिवर्स लेते समय ग्रेटर मशीन की चपेट में आया युवक, मौत
Play video

Video # रिवर्स लेते समय ग्रेटर मशीन की चपेट में आया युवक, मौत

हर्रई से बिजोरी सडक़ के गड्ढ भरने के दौरान हादसा

Google source verification

छिंदवाड़ा/तामिया . हर्रई से बिजोरी सडक़ निर्माण कार्य में लगी ग्रेटर मशीन की चपेट मे आने से एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तामिया से 10 किलोमीटर दूर शासकीय हायर सेंकंडरी स्कूल जैतपुर के समीप मंगलवार को दोपहर 3 बजे ग्रेटर मशीन से सडक़ के गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा था।

इसी मार्ग से गांव का ही एक युवक जयकिशन पिता तामलाल कवरेती 19 वर्ष किसी कार्य से जा रहा था। उस दौरान ग्रेटर मशीन के पीछे बाइक लेकर युवक खड़ा हो गया। ग्रेटर मशीन के ऑपरेटर ने रिवर्स लेने के दौरान युवक को देख नहीं पाया जिससे युवक मशीन के चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पीएम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया।