छिंदवाड़ा. कुसमेली कृषि उपज मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर आक्रोशित छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संघ की नाराजगी, सोमवार की सुबह मंडी प्रशासन के आश्वासन के बाद दूर हुई। मंडी प्रशासन ने व्यापारियों की मांग पर कुसमेली मंडी में तीन अतिरिक्त शेडों के निर्माण की बात मानी। साथ ही सुरक्षा के लिए गार्डों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद नीलामी शुरू की गई।