छिंदवाड़ा. शहर के तहसील परिसर पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित शनि मंदिर में श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति ने शुक्रवार को शनि जन्मोत्सव मनाया। प्रात: पांच बजे से छह बजे तक भगवान शनिदेव का अभिषेक किया गया। आठ से नौ बजे तक हवन पूजन और शाम को महाआरती के पश्चात बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया।
इसके अलावा टाउन हाल स्थित शनि मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां शनिदेव को तेल, काली तिल अर्पण कर सुख समृद्धि की कामना की।
परासिया में स्वयंभू सिद्ध पीठ शनि मंदिर कोसमी में शनि जयंती के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 18 मई को भक्त शिरोमणि शनि महाराज की शोभायात्रा निकाली गई जो परासिया नगर भ्रमण कर पुन: शनि धाम कोसमी पहुची।
शुकवार को प्रात: 4 बजे महाअभिषेक एवं पूजन तथा सुबह 9 बजे से भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर को शनिदेव भगवान की पावन कथा का वाचन हुआ। न्यूटन रोड पर भीमसेन में स्थित शनि मंदिर में प्रात:काल से अभिषेक पूजन किया गया।