28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा
Video#माचागोरा डैम के छह गेट खोले, देखें आकर्षक वीडियो
Play video

Video#माचागोरा डैम के छह गेट खोले, देखें आकर्षक वीडियो

बांध 75 फीसदी भर गया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 5 Aug 2024, 5:36 PM IST

चौरई/छिंदवाड़ा. लगातार बारिश से पेंच नदी में पानी की आवक बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए माचागोरा डैम के छह गेट रविवार को खोल दिए गए। इससे प्रति सेकण्ड 1000.58 घन मीटर/ सेकण्ड पानी पेंच नदी के निचले इलाकों में छोड़ा गया।
जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री डैम की विज्ञप्ति के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे माचागोरा बांध का जल स्तर 622.76 मीटर पर था। इसके बाद यह अपने निर्धारित स्तर 622.99 मीटर से ऊपर चला गया। इससे बांध 75 फीसदी भर गया। बताया गया कि बांध मे लगभग 1600 घन मीटर/ सेकण्ड की आवक हो रही है । जल स्तर को नियंत्रित करने दोपहर 12 बजे डैम के छह गेट को खोला गया। उसकी औसत ऊंचाई 6.6 मीटर की गई। इससे 1000.58 घन मीटर/ सेकण्ड पानी को रिलीज किया गया।
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सभी कार्यपालिक अधिकारियों को नदी-नालों की सतत निगरानी करने और बाढ़ की स्थिति में पुल-पुलियों से आवागमन न होने देने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही आवश्यक बैरिकेडिंग करने और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए हैं।