चित्तौडग़ढ़. करीब दस बीघा में बनी यज्ञसाला और उसमें आहुति देते करीब 1206 जोड़े। पुरूष सफेद धोती और अंगोछे में और महिलाएं लाल चुनरी में साथ में चलती रामधुन एवं भजनए रात के समय विभिन्न झांकियों का मनमोहक नजारा और चारों तरफ झिलमिलाती रोशनी हर कोई इसे देखकर अभिभूत हो रहा है। यह नजारा है बेगूं उपखण्ड के बानोड़ा बालाजी का जहां पर श्रीराम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ का आयोजन हो रहा है।
जिले के बेगूं उपखण्ड के श्रीबानोड़ा बालाजी में 1206 कुंडीय महायज्ञ शनिवार से शुरू हुआ। इसके लिए 300 से अधिक गांवों से गाजे एबाजे के साथ बेवाण बनोडा बालाजी पहुंचे। बनोडा बालाजी मंडल की ओर से बेगूं क्षेत्र सहित बिजौलियाए ऊपरमालए मध्यप्रदेश के करीब 300 से भी अधिक गांवों के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ हो रहे है। इन गांवों से चारभुजनाथ भगवान के बेवाण यहां लाये गए। यहां 10 मई से यहां 24 दिवसीय श्रीराम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ की शुरुआत हुई। प्रतिदिन रात्रि को भजन संध्या एव मन मोहक इलेक्ट्रिक झांकियां सजाई जा रही है।वहीं गुरुवार एव शुक्रवार को यहां आए बेवाण की 5 किमी लंबी शोभायात्रा निकली ।
सात दिवसीय 1206 कुण्डीय शक्ति सिद्धि यज्ञ शुरू
बानोड़ा बालाजी मंदिर परिसर में श्रीराम कृष्ण कल्कि शक्ति महायज्ञ 10 मई से शुरू हुआ। यज्ञ की शुरूआत से पूर्व यजमानों ने शस्त्र पूजन किया। यहां शनिवार से 2 जून तक सात दिवसीय 1206 कुण्डीय शुरू हो गया है। । प्रतिदिन 1206 जोड़े यज्ञ में आहुतियां देंगे। 2 जून को इसकी पूर्णाहुति होगी। यहां इस यज्ञ के लिए 10 बीघा से भी अधिक भूमि पर यज्ञ शाला बनाई गई। इसमें 1206 कुण्डीय वेदियां बनाई गई। 27 मई से 2 जून तक सात दिवस में 18 हजार से अधिक यजमान जोड़े हवन कुंड में आहुतियां देंगे।
45 हजार किलो गाय का घी
यज्ञ में आहुतियां देने के लिए 45 हजार किलो गाय का घी पथमेड़ा गो धाम से मंगाया गया। हवन शांकल्य के लिए 1500 सौ क्विंटल जौए 3 सौ क्विंटल तिल और विभिन्न प्रकार की लकडिय़ांए गूगल आदि सामग्री एकत्रित की गई है।इस अनुष्ठान में करोड़ो रु खर्च होने का अनुमान है । इसके लिए यज्ञ में बैठने वाले यजमान प्रति जोड़े से राशि 5151 रुपए लिए गए। 4 करोड़ से अधिक राशि यजमान जोड़े से एकत्रित हुए। अन्य दान दाताओं से भी सहयोग लिया जा रहा है।
लग रही है कतारें
यहां मंदिरों में धार्मिक इलेक्ट्रॉनिक झांकियां सजाई गई । इन दिनों मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह जगह छाया पानी की सुविधा की गई। दूर दूर से आ रहे श्रद्धालुओं से मन्दिर परिसर एक बड़े मेले से नजर आने लगा। यहां चल रहे कार्यक्रम में भाग लेकर त्रिपुरा सुंदरी बांसवाड़ा से उत्तम स्वामी ने बनोडा दरबार के दर्शन किये। स्वामी के साथ जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ए पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी भी पहुचे है। शनिवार को शुरू हुए यज्ञ में सहाड़ा विधायक गायत्री कैलाश त्रिवेदी देवी उनके पुत्र राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डवलपमेंट बोडऱ् एव भीलवाडा जिले के डीएमएफटी सदस्य रणदीप त्रिवेदी ने यज्ञ में आहुतियां दी। आने वाले अतिथियों के स्वागत के लिए मन्दिर मण्डल की ओर से यहां पंजाब के बेंड मंगवाए गए।