चित्तौडग़ढ़. तीन दिवसीय जौहर श्रद्धांजलि समारोह के कार्यक्रमों की शृंखला में प्रथम दिन इंदिरा गांधी स्टेडियम में गुरुवार सुबह 31वीं महाराणा सांगा स्मृति पारंपरिक एवं जनजाति खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।
पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता के साथ ही तीन दिवसीय जौहर श्रद्धांजलि समारोह की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि गंगरार पुलिस उप अधीक्षक भवानी ङ्क्षसह ने भाला फेंक कर एवं तीर चला कर किया । प्रतियोगिता में एथलेटिक्स ,गोला फेंक, भाला फेंक, तस्करी फेंक, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिताएं हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष राव नरेंद्र ङ्क्षसह बिजयपुर ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष तख्त ङ्क्षसह सोलंकी, चित्तौडग़ढ़ प्रधान देवेंद्र कवर, भदेसर प्रधान सुशीला कवर आक्या, जिला खेल अधिकारी गिरधारी ङ्क्षसह , नाहर ङ्क्षसह मुरोली, संस्थान के उपाध्यक्ष शक्ति ङ्क्षसह मुरलिया, महिला उपाध्यक्ष निर्मला कंवर राठौड़, महामंत्री तेजपाल ङ्क्षसह खोर, संयुक्त मंत्री गजराज ङ्क्षसह बराड़ा, कोषाध्यक्ष गोवर्धन ङ्क्षसह भाटी थे। मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक भवानी ङ्क्षसह ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए हजारों वीर वीरांगनाओं ने बलिदान दिया है जिसको हमें अक्षुण्य बनाकर रखना है। हमें हमारे बच्चों का नाम भक्ति मति मीरा और बलिदान की प्रतिमूर्ति पदिमनी रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 31 वर्ष पहले वह जौहर मेले में एक स्वयंसेवक के रूप में शामिल हुए थे और आज मुख्य अतिथि उन्हें बनाया गया है यह उनके लिए गौरवशाली क्षण है।खेलो से जीवन में अनुशासन रहता है इसलिए खेलों को हमें जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।उद्घाटन कार्यक्रम को जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष राव नरेंद्र ङ्क्षसह, उपाध्यक्ष शक्ति ङ्क्षसह मुरलिया, और महामंत्री तेजपाल ङ्क्षसह खोर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला खेल अधिकारी अनिरुद्ध ङ्क्षसह भाटी, नरपत ङ्क्षसह भाटी, कान ङ्क्षसह सुवावा, डॉ भगवत ङ्क्षसह तवर , नाहर ङ्क्षसह तवर, मंगल ङ्क्षसह खंगारोत, उदय ङ्क्षसह सिगोला, चावंड ङ्क्षसह, योगेंद्र पाल ङ्क्षसह, दलपत ङ्क्षसह, रविन्द्र ङ्क्षसह भाटी, श्रवणङ्क्षसह भाटी, हैप्पी ङ्क्षसह निम्बोदा, लोकेंद्र ङ्क्षसह रुद, विजय प्रताप ङ्क्षसह, शारीरिक शिक्षक, खिलाड़ी आदि मौजूद रहे। अंत में करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र ङ्क्षसह कालवी को दो मिनट मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी।शुक्रवार को कवि सम्मेलन होगा।
मुख्य समारोह कल
शनिवार को होने वाले मुख्य समारोह में महामण्डलेश्वर स्वामी कुशल गिरी महाराज जौहर समारोह में धर्म गुरु के रूप में शामिल होंगे। कामधेनु सेना के जिला प्रभारी श्यामा देवी नलवाया शामिल होंगे।
यह रहे परिणाम
एथलेटिक्स में 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग महिला मे प्रथम अनीसा , द्वितीय आयुषी चौहान खेडिय़ान, तृतीय माया धाकड़ , 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग पुरुष में प्रथम जयवर्धन ङ्क्षसह भाटी , द्वितीय दिव्यराज ङ्क्षसह शक्तावत , तृतीय वीर प्रताप ङ्क्षसह झाला , महिला वर्ग में प्रथम वैष्णवी चुंडावत , द्वितीय विजयलक्ष्मी झाला , तृतीय अनन्या राणावत , 200 मीटर सीनियर वर्ग पुरुष में प्रथम सुखलाल बैरवा , द्वितीय आशीष पाण्डिया , तृतीय निखिल गवरी , महिला वर्ग में प्रथम अनीशा , द्वितीय कसम खान , तृतीय मुस्कान खान , 400 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में पुरुष प्रथम सुख लाल बेरवा , द्वितीय विकेश कुमार , तृतीय गजेंद्र भाट , महिला वर्ग में प्रथम विद्या राजपूत , द्वितीय मुस्कान खान , तृतीय मंजू चौधरी, 800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग पुरुष में प्रथम विनीत , द्वितीय गजेंद्र भाट , तृतीय अजय कुमार , महिला वर्ग में प्रथम विद्या राजपूत , द्वितीय मुस्कान खान , तृतीय सफा खान , 1500 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग पुरुष में प्रथम भेरू लाल तेली , द्वितीय विनीत कुमार , तृतीय रोहित प्रजापत रहे। गोला फेंक में पुरुष वर्ग में प्रथम लक्ष्मण ङ्क्षसह , द्वितीय मोहन ङ्क्षसह, तृतीय विक्रम ङ्क्षसह रहे। गोला फेंक महिला वर्ग में प्रथम अनीसा , द्वितीय मंजू चौधरी , तृतीय निशा कंवर रहे। तश्तरी फेंक में पुरुष वर्ग में प्रथम धनराज गवारिया , द्वितीय मोहन ङ्क्षसह चित्तौडग़ढ़, तृतीय विनय प्रताप ङ्क्षसह सावा रहे। महिला वर्ग में प्रथम निशा कंवर , द्वितीय मधु चुंडावत स्टेडियम, तृतीय मुस्कान खान रही। भाला फेंक में पुरुष वर्ग में प्रथम मुकेश शर्मा , द्वितीय विक्रम ङ्क्षसह तंवर , तृतीय कमलेश्वर ङ्क्षसह शक्तावत रहे। लंबी कूद में महिला वर्ग में प्रथम रीना खटीक , द्वितीय रुखस्त खान, तृतीय निशा पंवार रहे।