8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चित्तौड़गढ़
कचरे की आड़ में गांजे की तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Play video

कचरे की आड़ में गांजे की तस्करी, तीन आरोपी गिरफ्तार

सीआइडी सीबी जयपुर की सूचना पर जिले की कपासन थाना पुलिस ने प्लास्टिक की बोतलों के कचरे की आड़ में कंटेनर में ले जाया जा रहा 12 क्विंटल 5 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Google source verification

चित्तौडग़ढ़
चित्तौडग़ढ़
सीआइडी सीबी जयपुर की सूचना पर जिले की कपासन थाना पुलिस ने प्लास्टिक की बोतलों के कचरे की आड़ में कंटेनर में ले जाया जा रहा 12 क्विंटल 5 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि सीआइडी सीबी जयपुर से गांजा तस्करी के बारे में सूचना मिलने के बाद कपासन थाना प्रभारी फूलचंद टेलर, हैड कांस्टेबल कैलाशचन्द्र, सिपाही सुरेश, राकेश, रामजीत व युवराज सिंह ने कपासन-भादसोड़ा मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस ने इसे रूकवाकर तलाशी ली तो इसमें प्लास्टिक की बोतलों के कचरे में छिपाकर रखे गांजे के 364 पैकेट पाए गए, जिनका तोल करवाने पर 12 क्विंटल 5 किलो 600 ग्राम हुआ। पुलिस ने मय कंटेनर गांजा जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुद को भीलवाड़ा जिले के माण्डल थानान्तर्गत ब्राह्मणों का मोहल्ला भगवानपुरा निवासी राजू पुरी गोस्वामी पुत्र कैलाश पुरी गोस्वामी, माण्डल थानान्तर्गत सुनारों का मोहल्ला निवासी प्रहलादराय पुत्र राजमल सोनी व जालौर जिले के सायला थानान्तर्गत दादाल निवासी जितेन्द्र पुत्र मदनलाल पुरोहित होना बताया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में चित्तौडग़ढ़ सदर थाने के हैडकांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह की भी भूमिका रही। मामले की जांच गंगरार थाना प्रभारी शिवलाल मीणा को सौंपी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कपासन स्थित न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें ग्यारह दिन के रिमाण्ड पर सौंपा गया है।