22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू

उप नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में भाजपा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

BJP news: भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शुकवार को उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपकर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व उपाध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

Google source verification

चूरू

image

Piyush Sharma

Jun 21, 2019

BJP news churu चूरू. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शुकवार को उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपकर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी देने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने व उपाध्यक्ष को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।


ज्ञापन में लिखा गया कि 20 जून को रात करीब सवा नौ बजे मोबाइल पर फोन आया। सामने वाले ने अपना नाम सीताराम खटीक बताते हुए कहा कि अब खाले-पीले और रात को तुझे बाज की तरह उठा ले जाएंगे। मेरे साथियों के साथ मिलकर तेरा मर्डर करूंगा।

ज्ञापन में बताया गया कि खटीक बूंटिया रोड स्थित सार्वजनिक सिंघी पार्क को खुर्दबुर्द कर बेचना चाहता है। उसने पार्क की गिरीश ओझा के नाम से पावर ऑफ अटॉर्नी ले रखी है। BJP District Vice President Sitaram Lugriya उपाध्यक्ष लुगरिया पार्क को लेकर गठित संघर्ष समिति का अध्यक्ष है। वर्तमान में पार्क कुर्क करके पुलिस को रिसीवर नियुक्त किया हुआ है।

BJP news churu खटीक कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं। समय रहते खटीक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लुगरिया को सुरक्षा दी जाए। इसके अलावा मारपीट के एक अन्य मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने, सार्वजनिक भूमि पर हो रहे कब्जे हटवाने सहित अन्य मांगों को लेकर भी ज्ञापन दिए गए।

BJP news churu ज्ञापन देने वालों में पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सभापति विजय शर्मा, जिलाप्रमुख हरलाल सहारण, उप सभापति अनवर थीम, विक्रम कोटवाद, हुसैन सैय्यद, बसंत शर्मा, वासुदेव चावला, हरिराम चौपड़ा, भंवर गुर्जर, संजय खान, घनश्याम अलवरिया, मुकेश प्रजापत, पवन चांवरिया सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे।