2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
एडीजीपी ने कोरोना को लेकर पूछा ये बड़ा सवाल
Play video

एडीजीपी ने कोरोना को लेकर पूछा ये बड़ा सवाल

कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

manish mishra

•

Updated: 19 Jan 2022, 12:25 PM IST

चूरू. डीजीपी ने कोरोना की व्यवस्था को जांचने के लिए आईपीएस अधिकारियों को जिलों में व्यवस्था जांचने के निर्देश दिए है। इसके तहत मंगलवार को एडीजीपी हाउसिंग ए पोन्नुचामी राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचे। इस दौरान चिकित्सकों से सवाल पूछा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं, इसके बावजूद किसी को भर्ती नहीं किया। इस पर मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि जिले में अभी तक जो मरीज मिले हैं, वे गंभीर नहीं हैं। मरीज दो-तीन दिन में दवाई लेने से ठीक हो रहे हैं, ऐसे में भर्ती की आवश्यकता नहीं है।

एडीजीपी चामी ने तीसरी लहर से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से किए जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पुकार ने बताया कि डेडिकेटड आईसीयू सहित मॉर्डन आईसीयू भी अस्पताल में बनकर तैयार हो गया। सभी बैड़ों पर ऑक्सीजन की सप्लाई होने के साथ ही दवाओं व स्टॉफ की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले में कही पर कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है।

टोल कंपनी के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सादुलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर स्थित गांव डोकवा में क्षतिग्रस्त एवं टूटी फू टी सड़क को लेकर ग्रामीणों ने टोल कम्पनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। किसान नेता जगत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि लगभग 15 रोज पूर्व सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया था। लेकिन आज तक पूरा नहीं हुआ। इस अवसर पर गांव के रायसिंह भाकर, सोमवीर,कुलदीप,संदीप सहित दर्जनों लोग शामिल थे।