7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू
video…churu firing news:  हिस्ट्रीशिटर पर दूसरी गैंग के सदस्यों ने की फायरिंग
Play video

video…churu firing news: हिस्ट्रीशिटर पर दूसरी गैंग के सदस्यों ने की फायरिंग

churu firing news: हालात यह है कि आए दिन अवैध हथियारों से धमकाने व फायरिंग व मारपीट की घटनाएं दिनदहाड़े सरेराह हो रही है।

Google source verification

चूरू

image

manish mishra

Mar 08, 2022

churu firing news: चूरू. शांत कहे जाने वाले शहर में गैंगों के बीच वर्चस्व की लड़ाई इतनी बढ़ गई कि गैंग के सदस्य एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। पुलिस इन्हें रोकने में लाचार व नाकाम नजर आ रही है। गैंगों की बीच बढ़ रही घटनाओं से शहरवासियों में दशहत का माहौल बना हुआ है। हालात यह है कि आए दिन अवैध हथियारों से धमकाने व फायरिंग व मारपीट की घटनाएं दिनदहाड़े सरेराह हो रही है।

सोमवार शाम को नई सड़क पर किसी परिचित से मिलने आए एक हिस्ट्रीशिटर व उसके साथियों पर जीप में सवार होकर पहुंचे दूसरी गैंग के सदस्यों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की सूचना लगने पर शहर में दशहत फैल गई। बताया जा रहा है कि दूसरी कार में सवार बदमाश फिल्मी स्टाईल में पहुंचे परिचित से मिलने आए हिस्ट्रीशिटर की गाड़ी को दो-तीन बार टक्कर मारी। बाद में हिस्ट्रीशिटर ने जीप सवारों का पीछा किया, लेकिन रफ्तार तेज कर भाग गए।

इधर, सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद सहित कोतवाली पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा। हालांकि कोतवाल सतीश कुमार यादव ने फायरिंग से इंकार किया, दूसरी तरफ पीडि़त युवक ने कारतूस का खाली खोखा दिखाकर फायरिंग होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार जीतू जोड़ी अपने साथी संजय भामासी व संदीप कायदान के साथ परिचित नई सड़क निवासी जावेद गौरी से मिलने के लिए आया हुआ था।

इस दौरान जीप में सवार होकर सोहेल व शाहरुख दिलावरखानी जीतू जोड़ी को जान से मारने की नीयत से आए थे। जावेद का भतीजा एक साथी के साथ घर के बाहर बैठा था। सोहेल व शाहरुख व तीन चार अन्य ने जीतू जोड़ी के बारे में पूछा तो नहीं बताने पर जावेद के भतीजे को माउजऱ दिखाकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों के हवाई फायर करने की बात कही। जावेद गौरी ने खाली खोखा भी दिखाया। वारदात के बाद कोतवाल सतीश कुमार यादव ने दुकानों पर सीसीटीवी के बारे में पूछा तो डर के चलते सभी ने खराब होना बताया।