8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू
crime:हाइवे पर लूट के आरोपी मामा-भांजा गिरफ्तार
Play video

crime:हाइवे पर लूट के आरोपी मामा-भांजा गिरफ्तार

churuसंदेह के घेरे में आए चालक ने किया खुलासा

Google source verification

चूरू

image

Piyush Sharma

May 17, 2019

चूरू. कोतवाली थाना इलाके में चूरू-सादुलपुर रोड स्थित एनएच 52 पर गत 11 अप्रेल को जयपुर से आ रहे युवक से छह लाख रुपए व जेवरात लूट के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया।
कोतवाली थानाधिकारी नरेश गेरा ने बताया कि वारदात में युवकों को जयपुर से लेकर आ रहा कार चालक भी शामिल था। जो जयपुर से पीछा करते आ रहे अपने रिश्ते में मामा लगने वाले आरोपी को लोकेशन बता रहा था। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के हिसार जिले के बगला गांव निवासी युवक सुंदरसिंह जयपुर से अपने गांव लौट रहा था। इस दौरान आरोपी चालक अमित ने राजगढ़ रोड पर एक जगह शीशा साफ करने के लिए कार रोक ली। उसी समय पीछे से आए कार में सवार पांच जनों ने दोनों को पकड़कर कार में डाल लिया और कार खुद चलाने लगे। पुलिस ने मारपीट में चोटिल हुए सुंदरसिंह के पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मारपीट में चालक को कोई चोट नहीं लगने, उसकी जेब में रखे करीब 35 हजार रुपए सुरक्षित होने व कार को कोई नुकसान नहीं होने पर पुलिस को उस पर संदेह हुआ।

पुलिस ने मामले की तफ्तीश के दौरान उस पर नजर रखी। तो सामने आया कि चालक अमित आरोपियों को सुंदरसिंह की लोकेशन बता रहा था। लूट के इरादे से आरोपी फतेहपुर से दूसरी कार से इनका पीछा कर रहे थे। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया। पुलिस ने हरियाणा के हिसार जिले के गांव दडोली निवासी आरोपी अमित (२३) व उसके रिश्ते में मामा लगने वाले गांव सदलपुर निवासी आरोपी ओमविष्णु (३०) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर मामले में लिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व लूट की रकम-जेवरात बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी।