2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू
plantation trees churu : पुलिस लाइन के सिपाही व अधिकारी भी अब खाएंगे खुद के लगाए अमरूद, जामुन व पपीते का फल
Play video

plantation trees churu : पुलिस लाइन के सिपाही व अधिकारी भी अब खाएंगे खुद के लगाए अमरूद, जामुन व पपीते का फल

plantation trees churu india 2019 पुलिस लाइन में तैयार करेंगे बगीचा, लगाएंगे 1० हजार पौधे, पहले दिन करीब 16 सौ पौधे लगाए
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Rakesh Kumar Goutam

•

Updated: 21 Jun 2019, 4:45 PM IST

चूरू.

plantation trees churu पुलिस लाइन के खाली परिसर में जहां कभी कीकर व झाडिय़ां नजर आती थी वहां आने वाले दो तीन सालों में अब फलों व अन्य छायादार पौधों का बगीचा नजर आएगा। इसकी शुरूआत राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में जिला कलक्टर संदेश नायक ने की।

 


Churu news कलक्टर नायक ने पौधा लगाने के बाद कहा कि चूरू जैसे क्षेत्र में गर्मी को नियंत्रित करने के लिए पेड़-पौधे ही एक मात्र उपाय है। चूंकि यहां पानी का जल स्तर काफी नीचा है। जमीन में नमी नहीं रहती है। पेड़ जितने अधिक होंगे उतना ही अधिक तामपान पर नियंत्रण हो सकेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पौधों की रखवाली व नियमित सिंचाई करने को कहा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार ने कहा कि पुलिस लाइन स्टाफ के लिए यह एक नवाचार किया जा रहा है। बबूल व झाडिय़ों को निकलवाकर यहां बगीचा लगाने का निर्णय लिया गया है।


plantation trees churu india 2019 बगीचा लगाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि इस सीजन में पुलिस लाइन के सभी खाली स्थानों पर करीब 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे। करीब 40 बीघा खाली परिसर को बगीचे का रूप दिया जा रहा है। इसमें छायादार प फलदार दोनों पौधे लगाए जा रहे हैं। पौधरोपण के मेगा अभियान के पहले दिन करीब 16 सौ पौधे लगाए गए हैं। इसमें पुलिस लाइन स्टाफ के साथ-साथ, सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं ने भी काफी सहयोग किया। पौधों की सुरक्षा के लिए चारों तरफ फैंसिंग करवाई जा रही है। बारिश तक करीब 10 हजार पौधे लगवा दिए जाएंगे।

 

यह पौधे लगाए


plantation trees हाइब्रिड अमरूद, पपीता, शहतूत, जामुन, अनार, आंवला, आम, नीबू नीम, शीशम, गुड़हल का फूल, कनेर का फूल, देसी व हाइब्रिड नीम, बेर, आदि के पौधे लगाए गए हैं। इनकी सिंचाई के लिए ट्यूबवैल भी लगवाया गया है। देखरेख के लिए पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी लगाई जाएगी। इस मौके पर डीएसपी सुखविन्द्रपाल सिंह, कोतवाली थानाधिकारी नरेश गेरा सहित अनेक पुलिसकर्मी मौजूद थे।