8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू
crime:पुलिसकर्मियों ने मैस का बहिष्कार कर जताया आक्रोश
Play video

crime:पुलिसकर्मियों ने मैस का बहिष्कार कर जताया आक्रोश

पुलिस लाइन की जमीन की एनओसी जारी करने का विरोध

Google source verification

चूरू

image

Piyush Sharma

May 31, 2019

चूरू. पुलिस लाइन में कार्यरत पुलिस कर्मियों ने शुक्रवार को मैस का बहिष्कार कर राज्य सरकार की ओर से जारी एनओसी को लेकर आक्रोश जताया।
पुलिस के मुताबिक पुलिस लाइन परिसर स्थित करीब १.२३ हैक्टेयर जमीन पर पुलिसकर्मियों के लिए क्वार्टर, बगीचे सहित अन्य भवन बनने प्रस्तावित है। राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने उक्त भूमि पर न्यायालय भवन निर्माण के लिए एन ओसी जारी कर दी। इससे निराश हुए पुलिसकर्मियों का कहना था कि जमीन न्याय विभाग को आवंटित किए जाने से उनके लिए प्रस्तावित भवन आदि नहीं बन सकेंगे। इसको लेकर करीब 125 पुलिस कर्मियों ने सुबह मैस का बहिष्कार कर दिया। इससे सुबह बनाया गया खाना बेकार चला गया। सूचना मिलने पर पहुंचे एएसपी प्रकाश कुमार ने पुलिसकर्मियों से समझाइस करते हुए कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों व पुलिस के उच्चाधिकारियों के बीच वार्ता चल रही है। संभवतया पुलिस लाइन की उक्त जमीन पर न्यायालय भवन नहीं बनने दिया जाएगा। एएसपी के आश्वासन के बाद पुलिसकर्मियों ने शाम को मैस में भोजन करने की बात कही।