10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चूरू
video: निकाला जुलूस ए मोहम्मदी, जश्न में डूबे लोग
Play video

video: निकाला जुलूस ए मोहम्मदी, जश्न में डूबे लोग

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा की। जिले कमेटी के सैयद अबरार हुसैन कादरी आदि मौजूद रहे।

Google source verification

चूरू

image

manish mishra

Oct 10, 2022

चूरू. इस्लाम धर्म के पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी धूमधाम से निकाला गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय में एक अलग ही रौनक दिखाई दे रही थी। मानो, जुलूस में शामिल होने के लिए पूरा जनसैलाब ही उमड़ पड़ा हो। शहर इमाम पीर सैय्यद अनुवार नदीमुल कादरी के नेतृत्व शुरू हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी में इतिहादुल जमाअत कौम चेजारान ट्रस्ट चूरू, मोहल्ला चेजारान चूरू, मोहल्ला लुहारान चूरू, मोचीवाडा सहित शहर के विभिन्न मौहल्लों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया, नगरपरिषद सभापति पायल सैनी, भाजपा नेता हरलाल सारण आदि शामिल रहे। जुलूस में मस्जिद चेजारान के इमाम मौलाना मोतिउर रहमान, शहर काजी अहमद अली, मस्जिद लुहारान के इमाम मौलाना मोहम्मद आरिफ रजा, कौम चेजारान चूरू के सदर अख्तर अली, पीर सैय्यद अबरार, सचिव अब्बास अली, डॉ. शमशाद अली, अहमद उस्मान गन्नी, एडवोकेट सद्दाम हुसैन, मोहम्मद अली चेजारा आदि उपस्थित थे।इधर, अहले सुन्नत व जमाअत की और से जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा की। जिले कमेटी के सैयद अबरार हुसैन कादरी आदि मौजूद रहे।