
चूरू. शिल्प, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डुंगरराम गैदर का चूरू पहुंचने पर लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर गैदर ने कहा बजट से हर वर्ग, हर संस्था, हर निकाय, हर संभाग को लाभ मिलेगा। युवाओं और किसानो के लिए बहुत ही सराहनीय बजट जिसमें गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला सभी वर्गों के हितों का धयान रखा गया है। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू होगी 2022-23 के हितों की रक्षा करना एक एतिहासिक निर्णय साबित होगा।
इससे पहले उनका सरदारशहर में भी स्वागत किया गया। यहां जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय दीक्षित ने राजस्थान के बजट को विकासोन्मुखी एवं जन हितैषी बताया। इस अवसर पर सरदारशहर जन कल्याण मंच टीम के अध्यक्ष रतनलाल जांगिड़, महासचिव योगेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष अमरसिंह, सेवादल जिला उपाध्यक्ष जगदीश धन्नावंशी, महासचिव ओमप्रकाश नाई, सरदशहर सेवादल अध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, नगर अध्यक्ष श्याम व्यास, जिला सचिव भंवरू खां, युवा मंच अध्यक्ष राजकरण जांगिड़, कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी तरुण कुमार सैनी, युवा मंच के मंत्री किशनलाल आदि ने गैदर का स्वागत किया।