विराट कोहली को गच्चा दे गई ताइजुल की गेंद, देखें Video
भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चटगांव में जारी है। विराट कोहली मैच की पहली पारी में कोई कमाल नहीं कर पाए और महज एक रन पर ताइजुल इस्लाम की गेंद पर आउट हुए। विराट जिस गेंद पर आउट हुए उसने गिरकर कांटा बदला और सीधे पैड पर जा लगी। ताइजुल की टर्न हुई गेंद पर गच्चा खाने के बाद विराट भी हैरान रह गए। कोहली का रिएक्शन को देखकर ऐसा लगा कि उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया।