मुंबई। एक तेज रफ्तार ऑटो ने एक महिला की जान ले ली। मामला हिट एंड रन का है। खार इलाके में ये घटना हुई। हादसे का एक खौफनाक वीडियो भी सामना आया है। वीडियो में महिला को जोरदार टक्कर लगती है जिससे महिला काफी दूर चली जाती है। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।