8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम

Video: अनियंत्रित डंपर की चपेट में आईं दो मासूम बहनें, एक की मौत, डंपर आग के हवाले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में अवैध खनन जोरों पर, पिपराइच क्षेत्र में इस वजह से हुआ हादसा  

Google source verification

गोरखपुर। पिपराइच क्षेत्र में एक डंपर की चपेट में आने से ट्यूशन जा रही दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल पहुंचाने से पहले एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, इस दुर्घटना से गुस्साएं लोगों ने सड़क जाम कर दिया। डंपर को आग के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। पुलिस में चालक को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा के पिपराइच-गोरखपुर मार्ग के भट्ठा चौराहा के पास स्थित लाला बाजार गांव से एक डंपर मिट्टी निकाल कर कहीं जा रहा था। उसी वक़्त लाला बाज़ार गांव की वसुंधरा (क्लास 5) अपनी छोटी बहन नंदिनी (क्लास 3) के साथ ट्यूशन को जा रही थीं। अभी वह घर से निकल कुछ दूरी पर आई थीं कि तेज गति से चला आ रहा डंपर आ पहुंचा। तेज गति होने की वजह से चालक स्टीयरिंग पर नियंत्रण नहीं रख सका। देखते ही देखते दोनों बच्चियां डंपर की चपेट में आ गईं। नंदिनी ने कुछ ही पल में मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि वसुंधरा गंभीर रूप में अस्पताल में भर्ती कराई गई है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही।
उधर, गुस्साएं लोगों ने चालक को पकड़ लिया। पिटाई के साथ सड़क जाम कर दिया। उग्र लोगों का आरोप था कि पुलिस के संरक्षण में अवैध मिट्टी खनन जोरो पर है। मिट्टी लदी गाड़ियां बेरोकटोक तेज गति से आती जाती रहतीं हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का भी शिकार होना पड़ा। गुस्साएं लोगों ने डंपर को भी आग के हवाले कर दिया।
काफी मशक्कत के बाद किसी तरह लोगों का गुस्सा शांत हुआ।