1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दमोह
VIDEOS STORY:कहीं जलसंकट तो कहीं जल की बर्बादी,नपा उपाध्यक्ष व जलसभापति के वार्ड में पानी की सर्वाधिक बर्बादी
Play video

VIDEOS STORY:कहीं जलसंकट तो कहीं जल की बर्बादी,नपा उपाध्यक्ष व जलसभापति के वार्ड में पानी की सर्वाधिक बर्बादी

शहर के कई वार्डों में जलसंकट से लोग हो रहे परेशान तो कुछ वार्ड ऐसे जहां चौबीस घंटे पानी की बर्बादी हो रही हैनपा उपाध्यक्ष व जलसभापति के वार्ड में पानी की सर्वाधिक बर्बादी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Rakesh Paliwal

•

Updated: 20 Feb 2019, 8:49 PM IST

दमोह. शहर में कुछ वार्ड ऐसे हैं जहां पर लोग पानी की बूंद बूंद के लिए परेशान हो रहे हैं, तो ठीक इसके विपरीत कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां पर नपा परिषद पदाधिकारियों की विशेष मेहरबानी की वजह से २४ घंटे पानी की बर्बादी होती देखी जा रही है। बुधवार को देखने में आया है कि शहर के फुटेरा वार्ड02,04 व नया बाजार नंबर3 व 4में नपा परिषद पदाधिकारियों की मेहरबानी से लगवाए गए सार्वजनिक नलों से २४ घंटे पानी बहकर बर्बाद हो रहा था। कुछ ऐसे नल भी देखे गए जिनमें नल चालू बंद करने की चुटकी भी नहीं लगी थी और पीने का पानी नालियों से बह रहा था। मामले में एक और खासबात इन वार्डों में यह सामने आई कि लोगों को बगैर शुल्क जमा किए नल कनेक्शन दिए गए हैं। जिन स्थानों पर पानी की बर्बादी होती देखी गई। इनमें फुटेरा वार्ड ०४ के पार्षद नपा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल हैं। वहीं फुटेरा वार्ड नंबर ०२ के पार्षद परिषद में जलसभापति हैं। इन पदाधिकारियों के घर के सामने व सटकर सार्वजनिक जल सप्लाई प्वाइंट लगाए गए हैं जो अधिकांश चालू रहते हैं और पानी की बर्बादी होती ही रहती है। इसी वार्ड में श्रीराम जानकी पानी की टंकी है जिससे अन्य वार्डों को जल सप्लाई दी जाती है, लेकिन अन्य वार्डों तक पानी रोजाना नहीं पहुंचता है। तीन दिन के अंतराल से अन्य वार्डों में पानी की सप्लाई दी जा रही है। पानी की बर्बादी को लेकर नपा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल कहते हैं कि सार्वजनिक प्वाइंटों में नलों की चुटकी बंद रखने के लिए लोगों से कहा गया है, लेकिन चुटकी को खुली छोड़ देना गलत है इससे कीमती पानी का दुरपयोग होता है। वहीं यह भी देखा गया कि जिन वार्डों में पानी की किल्लत है वहां के लोग जलापूर्ति के लिए यहां से वहां भटकते हैं। शहर के फिल्टर प्लांट पर दिन भर पानी ढोने वालों की लंबी कतार लगी रहती है। यहां से पानी ढोने वाले उन वार्डों के लोग होते हैं जहां पाइप लाइन तो बिछा दी गई लेकिन अभी जल सप्लाई शुरु नहीं हुई है।