7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
पत्रिका का अमृतं जलम अभियान …जल को सहेजने के लिए भागीरथों ने बहाया पसीना
Play video

पत्रिका का अमृतं जलम अभियान …जल को सहेजने के लिए भागीरथों ने बहाया पसीना

लोगों ने राजस्थान पत्रिका के इस जनसरोकार की सराहना की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 2 Apr 2025, 2:05 PM IST

दौसा . राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान के तहत लवाण कस्बे के तालाब पर श्रमदान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी समय मीना व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पाटनी ने की। इस दौरान कचरे को तालाब से बाहर निकालकर स्वच्छ किया गया।
अभियान के तहत सुबह आठ बजे ही हाथों में फावड़ा, गेंती, तगारी और झाडू लेकर लोग पहुंच गए और तालाब पर बड की पेड़ी को चमका दिया। लोगों ने राजस्थान पत्रिका के इस जनसरोकार की सराहना की। महिलाओं ने भी श्रमदान में बढ़-चढकऱ हिस्सा लिया। नगरपालिका की ओर से सार्वजनिक जल स्रोत की साफ सफाई करने की शपथ भी दिलाई। पालिका ईओ ने कहा कि आज जल बचेगा तो कल काम आएगा। आने वाली पीढ़ी को इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान रतनङ्क्षसह सिरोहिया, मानङ्क्षसह चौहान, धीरज सैनी, दिनेश शर्मा, राधेश्याम जायसवाल, पूरण सैनी, राधेश्याम राजपूत, फैलीराम प्रजापति, रोहिताश्व ठेकेदार, भगवान सैनी आदि थे।