7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
भामाशाह ने कराया 4 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण
Play video

भामाशाह ने कराया 4 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण

विद्यालय भवन बनने से छात्र छात्राओं को अब गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी। पढ़ाई में सारी सुख सुविधाएं मिलेंगी तो शिक्षा का स्तर भी उंचा होगा। खेल मैदान, वाटर हार्वेङ्क्षस्टग के लिए कुएं और फूल व छायादार वृक्ष लगने से विद्यालय अलग ही नजर आ रहा है। पूर्व सांसद जसकौर मीणा ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना ही पहली प्राथमिकता है। अब शिक्षकों का काम केवल अब बच्चों को उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा देना है। विद्यालय में कोई कमी नहीं है। ऐसे में परिणाम भी शत-प्रतिशत जाना चाहिए। सरपंच सुनीता सैनी ने भी विचार व्यक्त किए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Rajendra Kumar Jain

•

Updated: 24 Apr 2025, 4:27 PM IST

दौसा. लवाण उपखंड की ग्राम पंचायत बनियाना में दामोदर दास खंडेलवाल राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण भामाशाह शशि खंडेलवाल ने किया। भवन का लोकार्पण करने से पहले मां सरस्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। फूलों से सजाया गया।

दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना माता-पिता का धर्म है और बच्चों को भी यही सोचकर पढ़ाई करनी चाहिए कि माता-पिता का सपना पूरा कर समाज में नाम रोशन करना है। शादी समारोह में होने वाले फिजूली खर्च पर रोक लगानी चाहिए। शिक्षा का दीपक हमेशा जलता रहना चाहिए।

दौसा विधायक डीसी बैरवा ने कहा कि शादी में जितना पैसा खर्च करते हो, उसका आधा पैसा शिक्षा पर खर्च करते हैं तो उसका फायदा वर्तमान पीढ़ी व आने वाली पीढ़ी को मिलेगा। परिवार शिक्षित होगा। लडक़ी की पढ़ाई में भेदभाव नहीं करना चाहिए। लडक़ी ही दो परिवार को शिक्षित करती है।

भामाशाह ने बताया कि पिता की याद में 4 करोड़ 62 लाख रुपए की लागत से भवन का निर्माण करवाया। बहुमंजिला भवन में 35 बड़े कमरे हैं। साथ ही बच्चों को फर्नीचर युक्त हवादार कमरों में शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मन व एकाग्रता से पढ़ाई करें। पढ़ाई ऐसा जहाज है जिसे कोई चुरा नहीं सकता और कोई डूबो भी नहीं सकता है। शिक्षा से आदमी बड़ा व्यापारी बन सकता है।