
लालसोट. क्षेत्र के खुर्रा गांव स्थित प्रसिद्ध बीजासणी माता के यहां जारी पांच दिवसीय लक्खी मेले का समापन शनिवार को हुआ। इस दौरान विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के कई जिलों से आए नामी पहलवानों ने शिरकत करते हुए जोर आजामाइश की और अपने प्रतिद्वंदी को परास्त किया। 21 हजार रुपए की अंतिम कुश्ती में भरतपुर के डम्पू व पानीपत हरियाणा के उमेश संयुक्त विजेता रहे। दोनों ही पहलवानों ने करीब 15 मिनट तक एक दूसरे को मात देने का भरसक प्रयास किया। बाद में निर्णायकों ने दोनों ही पहलवानों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया।
कुश्ती दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी पहुंची। बीजासणी माता मेले के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओंं ने माता के दर्शन किए और मनोतियां मांगी।मंडावरी थानाधिकारी रामपाल मीना की अगुवाई में पुलिस जाप्ता भीड़ को काबू करने जुटा रहा। कुश्ती दंगल की शुरुआत 101 रुपए की कुश्ती से की गई और अंतिम कुश्ती 21 हजार रुपए की रही। शुरुआती कुश्तियों के विजेता रामवीर, कृष्ण, अनिल, सुभाष, बबलू, बुद्धिप्रकाश, बंशी, बुद्धराम, प्रेम, अंकित, विशाल, नूर, सिंकदर, भजनलाल, प्रेमराज, रामनिवास, जीतू, संजय, मानसिंह, निरंजन, मंजीत, मोहित, कलवा, रमन, कूषा, घनश्याम, अरविंद एवं भरतलाल रहे।
सभी विजेताओं को ग्राम पंचायत के सरपंच हरिओम मीना, सेवा निवृत एडीएम रामखिलाड़ी मीना, एसडीएम बृजेन्द्र मीना ने नकद पुरस्कार प्रदान किए। कुश्ती दंगल के दौरान नायब तहसीलदार गिर्राज शर्मा, जगदीश मीना, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुमन खुर्रा, ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष रामोतार शर्मा, पूर्व सरपंच रामजीलाल गांधी, नाहरसिंह मंडावरी, ग्राम विकास अधिकारी बृजमोहन मीना, शंभूलाल गौतम, मोहनसिंह एवं जीतू बिनोरी समेत कई जने मौजूद रहे। मेले के सफल व सकुशल आयोजन पर सरपंच हरिओम मीना ने सभी का आभार प्रकट किया (नि.प्र.)
दिव्यांग पहवालवान ने जीता दिल
कुश्ती दंगल में भरतपुर जिले के छोकरवाड़ा गांव के एक दिव्यांग पहलवान हरभजन ने अपनी कुश्ती जीत कर सबका दिल जीत लिया। हाथ में एक बेत थाम कर मैदान में उतरने के बाद हरभजन ने अपनी बेत को छोड़ दिया और 1400 रुपए की कुश्ती में अपने प्रतिद्वंदी को हराया।
एडीएम व एसडीएम ने जमीन पर बैठ कर देखा कुश्ती दंगल
कुश्ती दंगल के दौरान एडीएम रामखिलाड़ी मीना एवं एसडीएम बृजेन्द्र मीना भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने आम ग्रामीणों की तरह जमीन पर बैठ कर ही कुश्ती दंगल को देखा। कुश्ती दंगल के लिए मंडावरी थानाधिकारी रामपाल मीना का परिवार भी पहुंचा और उनके परिजनों ने भी आम दर्शकों की तरह कुश्ती दंगल देखा।