9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lalsot Road Project: लालसोट के गांवों और ढाणियों की बदलेगी तस्वीर, 15 करोड़ रुपए से बनेंगी 35 नई ग्रामीण सड़कें

लालसोट विधानसभा क्षेत्र में 15 करोड़ रुपए की लागत से 35 नई ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के गांवों और ढाणियों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी तथा ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Rakesh Mishra

Jun 09, 2026

Lalsot Road Project

प्रतीकात्मक तस्वीर

लालसोट। राजस्थान सरकार ने लालसोट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने क्षेत्र में 49.30 किलोमीटर लंबाई की 35 नई मिसिंग लिंक ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की है। इन सभी कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं सैद्धांतिक स्वीकृति जारी की गई है। विधायक रामबिलास मीना के प्रयासों से यह स्वीकृति मिली है, जिससे क्षेत्र के कई गांवों और ढाणियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।

यह वीडियो भी देखें

विधायक रामबिलास मीना ने बताया कि स्वीकृत कार्यों के तहत चांदपुर रोड से डोबावालों की ढाणी टोड़ा में सीताराम कैलाश के मकान तक 1 किलोमीटर सड़क का निर्माण 30 लाख रुपए की लागत से कराया जाएगा। इसी प्रकार डूंगरपुर दिल्ली-मुंबई हाईवे से जगनरे वाया नयागांव रामचन्द्रपुरा तक 1.50 किलोमीटर सड़क 45 लाख रुपए की लागत से बनेगी। आभानेरी रोड से कुम्हारों की ढाणी तक 1 किलोमीटर सड़क पर 30 लाख रुपए तथा पालुंदा में मिश्री पटेल की ढाणी तक 0.50 किलोमीटर सड़क पर 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।

यहां भी बनेंगी सड़कें

वहीं हरिपुरा कोलीवाड़ा लिंक रोड से हरिपुरा मंदिर होते हुए भील माता चौराहा व्यासों का नोहरा तक 2 किलोमीटर सड़क 60 लाख रुपए तथा मुख्य ग्राम व्यासों का नोहरा से श्मशान तक 2 किलोमीटर सड़क 60 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी।इसके अलावा सोनड़ मुख्य बाजार से जोगियान की ढाणी की ओर 1.50 किलोमीटर सड़क 45 लाख रुपए, बरेडी मोड़ से बाढ़ मूडिया तक 1 किलोमीटर सड़क 30 लाख रुपए, मुख्य ग्राम रूपपुरा से मेवाई ढाणी तक 1 किलोमीटर सड़क 30 लाख रुपए तथा खटूबर लिंक रोड से बिचली पट्टी की ढाणी तक 2 किलोमीटर सड़क 60 लाख रुपए की लागत से बनेगी।

आवागमन आसान होगा

दौसा के लालसोट के बीडोली पंचायत मुख्यालय से आभानेरी तक 1.50 किलोमीटर सड़क पर 45 लाख रुपए खर्च होंगे, जबकि बीडोली में रालावास सीमा से रामगढ़ पचवारा तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 1 करोड़ 20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। पृथ्वीसिंहपुरा से राखला की थड़ी तक 3 किलोमीटर सड़क 90 लाख रुपए तथा डूंगरपुर से फतवारी नदी की ओर 0.50 किलोमीटर सड़क 26 लाख रुपए की लागत से बनाई जाएगी। इससे आवागमन आसान होगा।

बगड़ी, निचुनिया, भांवता, दांगड़ा, गुमानपुरा, बडेखण, बिदरखां, मटलाना, अजबपुरा, खेमावास, रामपुरा, गोपालपुरा, जनसी, काला कांकरा, कूंपावास, चांदपुर, सताला और जीतपुर सहित कई गांवों एवं ढाणियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में नई सड़कें बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि सड़क विकास ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति का आधार है।