दौसा. नागरिक-पुलिस संबंधों को मजबूत करने के लिए जिला पुलिस नवाचार करते हुए दौसा पुलिस लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। इसकी शुरुआत 30 सितम्बर को राजेश पायलट स्टेडियम में होगी। मंगलवार को पुलिस सभागार में लीग के पोस्टर व लोगो का विमोचन किया गया। पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के 24 थानों व चौकियों की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें पुलिस व आम नागरिकों की संयुक्त भागीदारी होगी।