weather update /strong>
दौसा. जिले में शनिवार सुबह एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। तेज हवाओं का दौर शुरू होने के साथ आसमान में छाई काली घटाएं छा गई। करीब पन्द्रह मिनट तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। एक दिन पहले भी तेज अंधड़ के चलते काफी नुकसान हुआ था। तापमान में गिरावट आने से मई के महीने में सावन जैसे मौसम का अहसास हुआ।
जिले में बीते दिनों से तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव दिख रहा है। लोग गर्मियों में बारिश का आनंद ले रहे हैं।गुरुवार रात को आए अंधड़ से भी सैकड़ों पोल व ट्रांसफार्मर गिर गए। इससे विद्युत निगम को लाखों रुपए का नुकसान होना पड़ा, वहीं कई गांवों में 48 घंटे बाद भी विजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुब्बी क्षेत्र में भी अलसुबह से ही आसमान में बादलों की काली घटाएं छाई। सुबह से ही ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया।