27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दौसा
बेटियों की शिकायत पर पिता का कब्र से निकाला गया शव, भाई सहित अन्य परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप
Play video

बेटियों की शिकायत पर पिता का कब्र से निकाला गया शव, भाई सहित अन्य परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप

दौसा. बेटियों की शिकायत पर पिता की मौत के करीब डेढ़ माह बाद शनिवार को पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद वापस शव को दफना दिया गया।

कोतवाली थाना प्रभारी हीरालाल सैनी ने बताया कि सेवानिवृत्त आरपीएफ एसआई रफीक अहमद (82) पुत्र रमजान खान निवासी मदीना कॉलोनी की गत 15 अगस्त को मौत हो गई थी। 18 सितम्बर को मृतक की दो बेटी रुकसाना व साजना निवासी नागौरी मोहल्ला ने रिपोर्ट देकर आशंका जताई है कि भाई वसीम खान, उसकी पत्नी व पुत्र आदि ने पिता को मारपीट व प्रताडि़त करते हुए जहर देकर मार दिया। साथ ही बुआ, चाची, भाभी आदि पर भी संदेह जताया है। प्रकरण में कार्यवाही करते हुए एसडीएम से अनुमति के बाद शनिवार को तहसीलदार लोकेन्द्र मीना, सदर शमीम अहमद, मृतक के परिजनों व समाज के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में लालसोट रोड स्थित कब्रिस्तान में कब्र से वापस शव को निकालकर मेडिकल बोर्ड से मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया गया। विसरा लेकर एफएसएल लैब में भेजा गया है।