दौसा. जिले में गणेश चतुर्थी पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनी से सजाकर मोदकों का भोग लगाया गया। दिनभर गणपति बप्पा मोरिया के स्वर लहरियां गूंजती रही। जिले में सार्वजनिक अवकाश होने से इस बार श्रद्धा अपार देखी गई। घर व प्रतिष्ठानों में सुबह निर्धारित मुहूर्त पर पूजन किया गया। मोदक व चूरमे का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।
दौसा जिला मुख्यालय पर सब्जी मंडी स्थित सिद्धि विनायक मंदिर व बैजनाथ महादेव मंदिर में मेला भरा। सिद्धि विनायक मंदिर में भव्य झांकी के साथ 51 किलो का एक लड्डू, सवा पांच-सवा पांच किलो के 41 मूंग लड्डू, सवा किलो के 60 लड्डू सहित कुल सवा 15 मण के मोदकों का भोग लगाया गया। सुबह 5.15 बजे मंगला आरती, दोपहर 12.15 बजे भोग आरती व शाम 6.15 बजे महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े। दिनभर श्रद्धालु गणेशजी महाराज को ढोक लगाकर मनोकामना करते रहे।
इस दौरान शंकरलाल शर्मा, राजेश पारीक सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। शाम को भजन संध्या में कलाकारों ने से बढकऱ एक भजनों की प्रस्तुति दी। इसी तरह बैजनाथ महादेव मंदिर में भी आकर्षक झांकियों को देखने के लिए तडक़े से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। यहां प्राचीन शिवलिंग व गणेश प्रतिमा के मनमोहक स्वरूप का श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। इसके अलावा शहर के प्रमुख मंदिरों में आकर्षक झांकियां सजाई गई। शहर में कई स्थानों पर भी गणेश पाण्डाल सजाए गए हैं।