26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
रीट: कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई ‘महापरीक्षा’
Play video

रीट: कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई ‘महापरीक्षा’

दौसा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) गुरुवार से शुरू हुई। परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नकल रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस से लेकर शिक्षा विभाग की टीम लगातार पहरे को मजबूत करने में जुटी हैं। केन्द्रों पर पुलिस बल तैनात है। खुफिया […]

Google source verification

दौसा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) गुरुवार से शुरू हुई। परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। नकल रोकने के लिए प्रशासन व पुलिस से लेकर शिक्षा विभाग की टीम लगातार पहरे को मजबूत करने में जुटी हैं। केन्द्रों पर पुलिस बल तैनात है। खुफिया टीमें आसपास निगरानी रख रही हैं।

दौसा जिले में 47 केन्द्रों पर रीट आयोजित होगी, जो सभी केन्द्र दौसा मुख्यालय और आसपास 10 किमी के दायरे में हैं। परीक्षा समय से एक घंटा पूर्व नियमानुसार केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया गया। ऐसे में देरी से आने वाले परीक्षार्थी बाहर रह गए। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 से 12.30 बजे और दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 से 5.30 बजे तक हो रही है।