17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
जिला कलक्टर ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, रैन बसेरा व आंगनबाड़ी केन्द्र पर अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
Play video

जिला कलक्टर ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, रैन बसेरा व आंगनबाड़ी केन्द्र पर अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

बांदीकुई. जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार शुक्रवार को बांदीकुई क्षेत्र के दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दौरे के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा नजर आया। कलक्टर ने मुकुरपुरा चौराहे के समीप कृषि फार्म पौंड का निरीक्षण करने के बाद नगरपालिका में पहुंचे […]

Google source verification

बांदीकुई. जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार शुक्रवार को बांदीकुई क्षेत्र के दौरे पर रहें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दौरे के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा नजर आया। कलक्टर ने मुकुरपुरा चौराहे के समीप कृषि फार्म पौंड का निरीक्षण करने के बाद नगरपालिका में पहुंचे और रैन बसेरा की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने रैन बसेरा में सुविधाओं के अभाव व शौचालय में गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। नियमित सफाई करने को लेकर निर्देश दिए। बी.एन. जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र की अव्यवस्थाओं को लेकर बेहद नाराज हुए। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति रजिस्टर में इंद्राज नहीं होने पर सहायिका को फटकार लगाई और समय-समय पर आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।