6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
दौसा में चोरों की धमाचौकड़ी, चार मकानों से लाखों का माल पार
Play video

दौसा में चोरों की धमाचौकड़ी, चार मकानों से लाखों का माल पार

कलक्ट्रेट के पीछे वारदात

Google source verification

दौसा. जिला मुख्यालय पर एसपी कार्यालय से लेकरपुलिस थाने-चौकियां होने के बावजूद चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खुलासा करना तो दूर पुलिस रोक भी नहीं पा रही है। तमाम बड़े अधिकारी टीम लगाकर शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन जनता को दे रहे हैं, लेकिन परिणाम कुछ नहीं निकल रहा है। पिछले 15 दिन में दर्जनभर से ज्यादा चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन चोर पकड़ से दूर हैं। बेखौफ होकर चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

मंगलवार रात कलक्ट्रेट के पीछे बसी कॉलोनियों में चोरों ने धमाचौकड़ी मचाई। सूचना मिलने पर एएसपी लालचंद कायल, सीओ सत्यनारायण, कोतवाली प्रभारी लालसिंह आदि ने जायजा लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। चोरों ने सभी वारदातों के दौरान घर में सो रहे परिजनों के कक्ष बाहर से बंद कर दिए ताकि जाग होने पर कोई उन्हें पकड़ ना सके।


लवकुश नगर स्थित बहरावण्डा स्कूल के व्याख्याता मुकेश मीणा के मकान में हुई। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11.30 बजे वह परिवार सहित से गए। सुबह पांच बजे उठे तो कमरों के दरवाजे बाहर से बंद थे। इस पर किसी को फोन कर गेट खुलवाया तो सामान बिखरा हुआ मिला। बक्से का ताला तोड़कर चोर एक लाख रुपए नकद, दो तोले सोने की एक चेन, अंगूठी, टाप्स, चांदी की कमर कनकती, तीन जोड़ी पायजेब आदि ले गए। वहीं पड़ोस में रहने वाले इन्द्राज मीना, निरंजन शर्मा, पूरणमल शर्मा आदि के मकानों में भी वारदात की गई।