26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
41.85 लाख की ठगी के मामले में दो आरोपी दबोचे, कमीशन पर खाते में राशि प्राप्त करते थे
Play video

41.85 लाख की ठगी के मामले में दो आरोपी दबोचे, कमीशन पर खाते में राशि प्राप्त करते थे

दौसा. साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 500 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 41 लाख 85 हजार रुपए ठगने के मामले में दो और आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में पकड़ा जा चुका है। आरोपी एनजीओ के नाम पर बैंक में […]

Google source verification

दौसा. साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 500 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर 41 लाख 85 हजार रुपए ठगने के मामले में दो और आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में पकड़ा जा चुका है। आरोपी एनजीओ के नाम पर बैंक में अकाउंट खुलवाकर कमीशन पर रुपए लेते थे।

पुलिस ने बताया कि महुवा थाना क्षेत्र के शहदपुर निवासी बुधराम प्रजापत ने 8 जुलाई 2024 को मामला दर्ज कराया था कि उसे इंस्टाग्राम के जरिए वॉटसएप ग्रुप में जोड़ा गया। इसमें ऑनलाइन शेयर मार्केट में रुपए लगाने पर ज्यादा लाभ कमाने का झांसा दिया गया। एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड करवाकर रुपए इन्वेस्ट करवाए। आरोपियों ने पीड़ित से कुल 41 लाख 85 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी धनंजय अरवल, बिहार और कार्तिकेय निवासी रीवा मध्यप्रदेश को फरीदाबाद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। दोनों 2 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी के आरोप में जेल में थे। इस प्रकरण में पूर्व में उत्तर प्रदेश के कानपुर रेल बाजार थाना क्षेत्र निवासी विनोद कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया था।