25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया
देवरिया में पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा, वीडियो किया वायरल
Play video

देवरिया में पैसे के लेन-देन के विवाद में युवक को पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा, वीडियो किया वायरल

वीडियो में आधा दर्जन लोग एक युवक को बांधकर पीटते नजर आ रहे हैं।  

Google source verification

देवरिया. जिले में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आधा दर्जन लोग एक युवक को बांधकर पीटते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि, युवकों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा था।

मामला सदर कोतवाली के सकरापार गांव का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के अबूबकर नगर रौनियारी मोहल्ले से युवक को उठाया गया था। कहा जा रहा है कि, पैसे के लेनदेन के मामले में युवक की पिटाई की गई है। मोहल्ले से उठाकर गुंडों ने सकरापार गांव में ले जाकर उसकी पिटाई की।

वीडियो किसने बनाया इसकी अभी तक पुष्टी नहीं हो सकी है, लेकिन मामला कोतवाली में पहुंच चुका है। देवरिया में पिटाई का वायरल वीडियो फैल रहा है। अफवाहों का बाज़ार भी गर्म है। पूरी खबर की संज्ञानता कराए जाने के बाद सीओ सीताराम ने कहा कि, मामला संज्ञान में है।

वहीं देर रात आनन-फानन में सदर कोतवाली पहुंचे जिले के पुलिस अधिक्षक रोहन पी कनय ने सदर कोतवाल को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने दो घंटे के अन्दर मुख्य आरोपी नासिर आंसारी को अरेस्ट कर लिया। हम आपको यहां बताते चले कि, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अबुकनगर के रहने वाला शमशाद को एक दर्जन से अधिक दबंगों ने पेड़ में बाधकर बेरहमी से पिटाई की थी। जिसका वीडिओ भी वायरल हुआ था।

खबर चलने के बाद पुलिस अधिक्षक ने बताया कि, पूरे मामले में पांच युवक आरोपी बनाए गए हैं और सभी पर डकैती और सेवन क्रिमिनल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और अन्न चार आरोपी है। जिनके गिरफ्तारी के लिए कई टीमों को रवाना कर दिया गया है।

by एस.पी. राय