2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया

ठंड के कारण 28- 29 दिसंबर को बंद रहेंगे स्कूल, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

सुबह से लेकर पूरे दिन तक धूप नहीं निकलने से भी लोग खासे परेशान हैं।

Google source verification

देवरिया. बढ़ते ठंड को देखते हुए इंटर तक के सभी स्कूल 28 व 29 दिसम्बर को बन्द करने का आदेश जारी हुआ है। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने बुधवार को आदेश जारी किया। 25 दिसंबर के बाद जिले में शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड के बाद भी ग्रामीण इलाकों के प्रमुख चौराहों पर प्रशासन द्वारा अलाव जलाए जाने का प्रबंध नहीं किये जाने को लेकर लोगों में नाराजगी है। सुबह से लेकर पूरे दिन तक धूप नहीं निकलने से भी लोग खासे परेशान हैं।