29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार
video news-धार में रोड शो के बाद लेंगे सभा, रूक्मणि स्थल भी जाएंगे सीएम
Play video

video news-धार में रोड शो के बाद लेंगे सभा, रूक्मणि स्थल भी जाएंगे सीएम

- मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आईजी-कमिश्नर ने किया धार का दौरा - आयोजन को लेकर प्रशासन की तैयारियां शुरू, 2 मार्च को दौरा है प्रस्तावित
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Binod Singh

•

Updated: 1 Mar 2024, 12:56 AM IST

धार. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार जिले के दौरे पर आ रहे हैं। यहां वे धार व अमझेरा में प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगे। धार में मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो करेंगे। साथ ही लाड़ली बहना सम्मेलन के तहत सभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान शहर सहित जिलेभर की परियोजनाओं और विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दौरे को लेकर कमिश्नर माल सिंह और आईजी अनुराग सिंह ने गुरुवार को धार का दौरा किया। सबसे पहले अधिकारी हेलीपैड पर पहुंचे, यहां पर व्यवस्थाओं का जायजा स्थानीय प्रशासन से लिया। इसके बाद शहर के रोड शो लेकर जायजा लिया गया। सभा स्थल पीजी कॉलेज रखने पर भी चर्चा की गई। इसके बाद अधिकारी अमझेरा स्थित अमका-झमका तीर्थ पर पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दौरे को लेकर होने वाले आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

-शहर व जिले को देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पहला धार दौरा है। इस दौरान वे धार शहर सहित पूरे जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही जिले में जो विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उनका लोकार्पण भी करेंगे। इसको लेकर प्रशासन द्वारा कार्यों की सूची तैयार करवाई जा रही है।

-यहां हो सकता है रोड शो रूट

भाजपा मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव नगर में रोड शो करेंगे। इस दौरान हेलीपैड से सीधे वे घोड़ा चौपाटी पहुंचेंगे। जहां से मोहन टॉकीज, पुराना बीजेपी कार्यालय, हटवाड़ा, पीपली बाजार, आनंद चौपाटी, जवाहर मार्ग, उटवाद दरवाजा क्षेत्र गुजरेंगे। रोड शो का समापन उदाजीराव चौराहा पर समापन होगा। यहां से वे सभा स्थल पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगे। हालांकि रूट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बदलाव किए जा सकते हैं।

……इधर

संभावित दौरे को लेकर भाजपा ने की बैठक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दौरे को लेकर भाजपा भी सक्रिय है। गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, विधायक नीना वर्मा, लोकसभा संयोजक प्रभु राठौर ने आयोजन को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष सोमानी ने बताया कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहली बार जिले में पधार रहें हैं। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव का रोड शो होगा। इसके बाद वे सभा को संबोधित करेंगे। फिर धार से अमझेरा रूक्मणि हरण अमका-झमका में दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे।

इनका कहना

– दौरे को लेकर तैयारियां जारी है। जिला स्तरीय सभा रहेगी। इस दौरान राज्य स्तरीय पेंशन वितरण कार्यक्रम भी होगा। धार में रोड शो भी होगा। कार्यक्रम के समापन के बाद सीएम अमझेरा पहुंचेंगे, जहां अमका-झमका तीर्थ पर दर्शन करेंगे।

प्रियंक मिश्रा, कलेक्टर, धार