29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धार
video news-आस्था का केंद्र लाडग़ली स्थित बड़ी कालका माता मंदिर से मुकुट-छत्र चोरी
Play video

video news-आस्था का केंद्र लाडग़ली स्थित बड़ी कालका माता मंदिर से मुकुट-छत्र चोरी

- रविवार शाम करीब ४ बजे ताला तोडक़र घुसे बदमाश, मंदिर से माता के श्रृंगार की सामग्री चोरी - लगातार बढ़ रही शहर में चोरी की वारदात, पुलिस ने किया मुआयना
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Binod Singh

•

Updated: 26 Feb 2024, 12:44 AM IST

धार. शहर की आस्था का केंद्र लाडग़ली स्थित मां गढक़ालिका माता मंदिर यानी बड़ी कालका माता मंदिर से में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यह वारदात दिनदहाड़े हुई है। बदमाशों ने महज 15 मिनट में इस वारदात को अंजाम देते हुए निकल गए। जब पुजारी शाम की पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने मुआयना कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर में चोरियों की वारदात लगातार बढ़ रही है। नौगांव थाने के साथ-साथ कोतवाली थाना क्षेत्र में भी चोरियों की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। बीते एक सप्ताह में शहर में चोरी की यह तीसरी वारदात है, लेकिन यह घटना दिनदहाड़े हुई है। इस तरह की घटना से साफ है कि चोरों की हौंसले बुलंद है।

-शहर की आस्था का है केंद्र

बड़ी कालिका माता मंदिर शहर के बीचोबीच स्थित है। राजवाड़ा से लगी लाडग़ली में यह मंदिर मौजूद है। जहां से शहरवासियों की गहरी आस्था है। मंदिर में चोरी के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर के बाहर जुट गए थे। लोगों में घटना के बाद नाराजगी भी देखने को मिली। साथ ही अपराधियों के बढ़ते हौंसलों को लेकर चिंता जाहिर की। लोगों ने बदमाशों को पकडऩे की मांग पुलिस से रखी है।

-मुकुट सहित श्रृंगार सामान ले गए

रहवासी अभय गर्ग ने बताया कि शाम करीब ४ बजे यह चोरी की घटना घटित हुई। मंदिर के चैनल गेट का नकूचा टूटा हुआ मिला है। गर्भगृह का पर्दा लगाकर बदमाशों ने माता का मुकुट, भगवान गणेश का मुकुट, छत्र सहित 11 तरह का श्रृेगार का सामान चुराया है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मुआयना किया है। पूजारी की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया जा रहा है।