
Gold Silver Rate: अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ती सोने-चांदी की कीमतों को देखते हुए डूंगरपुर (Dungarpur )में आदिवासी समाज (Adivasi Samaj)ने एक ऐतिहासिक और सख्त फैसला लिया है। समाज द्वारा लिए गए निर्णयों के तहत अब वैवाहिक कार्यक्रमों में सोने के जेवरातों (Gold Ban in Wedding)के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं चांदी के आभूषण भी अधिकतम 50 ग्राम तक ही सीमित रखे जाएंगे।