CG Snake News: धमधा क्षेत्र में 3 दिसंबर को एक ही दिन में दो बड़े अजगर पकड़े गए। अब तक गांव में कुल आठ अजगर मिल चुके हैं। पहला अजगर किसान राजकुमार वर्मा के खेत में मिला, जिसे वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ा। कुछ ही देर बाद दूसरा अजगर बुधारू साहू के खलिहान में दिखाई दिया। ग्रामीण युवक वेदराज संतु वर्मा ने इसे बिना हंगामे के काबू किया और वन विभाग को सौंप दिया।