25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive
Watch video पानी को लेकर हाहाकार, 8,000 की आबादी में एक फेरा, रोका पानी टैंकर
Play video

Watch video पानी को लेकर हाहाकार, 8,000 की आबादी में एक फेरा, रोका पानी टैंकर

भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र में पेयजल संवर्धन योजना के तहत 103 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसके बाद भी लोगों को पानी के लिए टैंकर का इंतजार करना पड़ रहा है। निगम के अफसर जब तक एसी कक्ष से निकलकर फिल्ड में हकीकत देखने नहीं आते, तब तक व्यवस्था में सुधार होना मुमकिन नहीं है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Abdul Salam

•

Updated: 1 Jun 2024, 9:37 PM IST

भिलाई चरोदा निगम के जी केबिन क्षेत्र की आबादी 8,000 है। यहां पानी की किल्लत मार्च 2024 से शुरू हो गई थी। बोरिंग सूखता गया और लोगों को अपना मोहल्ला छोड़ दूसरे मोहल्ले तक पानी के लिए दौड़ लगाना पड़ा। धीरे-धीरे यहां के अधिकतर बोरिंग सूख चुके हैं। ऐसे में निगम पानी टैंकर से आपूर्ति करने के नाम पर दिनभर में एक टैंकर पानी भेज रहा है। एक पानी टैंकर चार जगह पाइंट बनाकर खड़ा कर रहा है। बीती रात लोगों ने पानी टैंकर को रोक लिया था, उनकी मांग थी कि हर दिन कम से कम एक पानी टैंकर चार फेरे लगाए। जिससे हर मोहल्ले में कम से कम वहां रहने वाले लोग पानी तो भर सकें।

भड़के लोगों ने रोका टैक्टर

बीती रात जी केबिन के तीन पाइंट में पानी देकर पानी टैंकर चौंथे पाइंट में पहुंचा। यहां लोगों ने देखा कि चंद बाल्टी भरने के बाद पानी टैंकर में खत्म हो गया। लोगों ने पानी टैंकर चालक को रोक लिया। उन्होंने कहा कि इतने सारी महिलाएं बाल्टी लेकर इंतजार कर रहीं थी कि पानी टैंकर से पानी भरना है। चंद बाल्टी भरने तक पानी ही खत्म हो गया। चालक ने समझाया कि इस संबंध में बड़े अधिकारी से चर्चा करो। उनके निर्देश पर ही पानी टैंकर यहां पहुंच रहा है।

नाली से भर रहे पानी

पानी की किल्लत इस तरह से जी केबिन में है, कि लोग मजबूरी में नाली के भीतर बाल्टी रखकर पानी भरने को मजबूर हो गए हैं। इतना ही नहीं पाइप से बहने वाले कतरा-कतरा को भी सहेज रहे हैं। राजेश्वरी ने बताया कि पाइप से बूंद-बूंद पानी आ रहा है, उससे ही धीरे-धीरे बाल्टी को भरने में जुटी हुई हैं।

एक बोङ्क्षरग को दिन में सिर्फ दो वक्त कर रहे चालू

जी केबिन में पानी की किल्लत बोरिंग सूखने के साथ-साथ शुरू हुई। यह देखकर स्टेशन चौक की महिलाओं ने तय किया कि वे बोरिंग का पानी पूरे दिन खुला नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने बोरिंग के पंप को सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक खोलने का और शाम को 8 से रात 10 बजे तक खोलने का फैसला किया। इसमें तीन नल लगा हुआ है। लोग आकर कतार में खड़े होकर बिना विवाद के पानी भर रहे हैं। इससे पंप, बोरिंग दोनों को रेस्ट मिल रहा है। वहीं बोरिंग सूखने की शिकायत नहीं मिल रही है। यहां उडिय़ा मोहल्ला, बिहारी मोहल्ला और तेलुगु मोहल्ले के लोग आकर पानी भरकर लेकर जाते हैं।

पानी टैंकर बढ़ा दिया जाएगा

हेमंत साहू, प्रभारी, जलकार्य, नगर निगम, भिलाई-चरोदा, ने बताया कि जी केबिन के वार्ड 34 में अगर एक टैंकर से लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, तो पानी टैंकरों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। पानी के लिए किसी को परेशान होना न पड़े। यह प्रयास किया जा रहा है। https://www.patrika.com/exclusive/watch-the-video-women-got-angry-for-water-tankers-will-run-in-dabra-para-from-today-18733906