18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्रुखाबाद

इस पूर्व विधायक के बटे ने दो भाईयों को मारी गोली, मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद में लेन-देन के विवाद में पूर्व विधायक के पुत्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर सगे भाईयों को गोली मार दी|

Google source verification

फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद में लेन-देन के विवाद में पूर्व सपा (Samajwadi Party) विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील राजपूत ने अपने साथियों के साथ मिलकर सगे भाईयों को गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है| पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर जाकर जाँच पड़ताल शुरी कर दी है| शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर निवासी नीतेश कटियार पुत्र श्रीनिवास व उनका छोटा भाई मानव घर पर ही एसआर बिल्डिंग के नाम से दुकान पर बैठे थे| उनका आरोप है कि उसी समय स्कार्पियो में सवार होकर सपा पूर्व विधायक के पुत्र पंचशील राजपूत अपने साथियों के साथ आये और उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी| जिससे नीतेश और मानव के पैर में गोली लगी|

ये भी पढ़ें- Unnao Gangrape: मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने पीड़िता की हालत पर कही बड़ी बात, SC के एयरलिफ्ट के सुझाव पर दिया यह बयान

लेन-देन का बताया जा रहा है मामला-

घटना के बाद आरोपी फरार हो गये| सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पंहुची है| वहीं दोनों घायलों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, कोतवाल सुनील मिश्रा आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की| घटना के पीछे लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है| एसपी डॉ० अनिल मिश्रा ने बताया की घटना में सपा की पूर्व विधायक के पुत्र व उनके साथियों का नाम प्रकाश में आया है| उनकी तलाश की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|

ये भी पढ़ें- Unnao Gangrape मामले में हुआ बहुत बड़ा खुलासा, कार को टक्कर मारने वाला ट्रक नहीं था सपा नेता का